Close

समर स्पेशल: मैंगो फ्रूटी मोगू-मोगू (Summer Special: Mango Frooti Mogu-Mogu)

गर्मियों के मौसम में अगर ठंडा-ठंडा एयर टेस्टी मैंगो फ्रूटी मोगू-मोगू पीने को मिल जाए तो क्या बात है. चलिए आज हम यह ट्राई करते हैं-


सामग्री:

  • पका हुआ आम (स्लाइस में कटा हुआ)
  • आधा कप कच्चा आम (कटा हुआ)
  • 1/3 कप शक्कर
  • डेढ़ लीटर ठंडा पानी
  • 1 नींबू का रस

    कोकोनट जेली बनाने के लिए:
  • 1 कप ताज़ा नारियल पानी
  • 2 टेबलस्पून शक्कर
  • 1 टीस्पून अगर-अगर

विधि:

  • ब्लेंडर में कच्चा और पका हुआ आम डालकर ब्लेंड कर लें.
  • पैन में आम का पल्प और शक्कर डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं.
  • आंच बंद कर दें और ठंडा होने पर छान लें.
  • इसमें डेढ़ लीटर ठंडा पानी और नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें.

कोकोनट जैली बनाने के लिए:

  • नारियल के पानी में अगर-अगर और शक्कर मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं.
  • आंच बंद कर दें.
  • आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में सेट होने के लिए 6-7 घंटे तक रखें.

फ्रूटी बनाने के लिए:

  • ग्लास में 10-12 कोकोनट जेली डालें. ऊपर से मैंगो फ्रूटी डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

Share this article