मैंगो और कीवी का जबर्दस्त कॉम्बिनेशन ट्राई करके देखिए, मज़ा आ जाएगा. दोबारा ज़रूर पीना चाहेंगे-

सामग्री: मैंगो मिक्स के लिए:
- 1 पका और टुकड़ों में कटा हुआ आम
- 1 टीस्पून शहद
- 2 टेबलस्पून दही - सबको मिलाकर ब्लेंड कर लें.
कीवी मिक्स के लिए:
- 2 कीवी (छिलके निकालकर टुकड़ों में कटे हुए)
- 2 पालक के पत्ते
- 1टेबलस्पून दही
- 1 टीस्पून शहद
- 4-5 आइस क्यूब- सबको मिलाकर ब्लेंड कर लें.
गार्निशिंग के लिए:
- 2-3 स्लाइस कीवी के
विधि:
- ग्लास में मैंगो और कीवी मिक्स डालें.
- कीवी स्लाइस से सजाकर सर्व करें.
Link Copied