![](https://www.merisaheli.com/wp-content/uploads/2022/10/Screenshot_20221024-184654__01-616x800.jpg)
जगमग जगमग दीप जलाओ
शुभ दीपावली आई है
सब मिलजुल ख़ुशी मनाओ
संग कितनी ख़ुशियां लाई है
पाँच दिनों का यह त्योहार
लाता है ख़ुशियां अपरम्पार
ख़ुशी-ख़ुशी तुम दीप जलाओ
और लगाओ लडियाँ
घर-आंगन दीप प्रज्वलित करो
और पटाखे फुलझडियाँ
माँ लक्ष्मी और गणेश पूजन कर
आओ त्योहार मनाएं
फल-फूल, मेवा, पान चढ़ाएं
और लडडुन का भोग लगाएं
माँ लक्ष्मी कृपा करें सभी पर
दूर करें सभी विपदाएं
हर घर कृपा रहे आपकी
सुन लो माँ सबकी प्रार्थनाएं
आओ हम सब मिलजुल दीपावली मनाएं
अंधकार मिटा चहुं ओर प्रकाश फैलाएं…
- रिंकी श्रीवास्तव
![](https://www.merisaheli.com/wp-content/uploads/2022/10/Screenshot_20221024-184708__01-800x545.jpg)
यह भी पढ़े: Shayeri
Photo Courtesy: Freepik
Link Copied