Close

दुर्गा पूजा- भारतीय संस्कृति को संजोता पर्व… (Durga Pooja- Bharatiya Sanskriti Ko Sanjota Parv…)

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष में आता ये त्योहार है,

दुर्गा पूजा कहते जिसको पूजे सब संसार है।

दस दिवसीय हिंदू पर्व ये, संस्कृति का उपहार है

जीत बुराई पर अच्छाई, का ही बस ये सार है।

दुर्गोत्सव भी कहलाता है, अहम पर करता वार है,

नारी शक्ति को देता बल ये, महिषासुर संहार है।

दुष्टों पर हमला करने दुर्गा लेती अवतार है,

पावन धरती पर अपनी जब, बढ़ता अत्याचार है।

स्नेह बूंदों से करके सिंचित भर देती भंडार है,

जगजननी ही सब भक्तों का करती बेड़ा पार है।

मां की महिमा गा पाए हम, हम पर मां का उपकार है,

उत्तर भारत में भी पूरब में भी जय जयकार है।

- पिंकी सिंघल 


यह भी पढ़े: Shayeri

अभी सबस्क्राइब करें मेरी सहेली का एक साल का डिजिटल एडिशन सिर्फ़ ₹599 और पाएं ₹1000 का गिफ्ट वाउचर.

Share this article

https://www.perkemi.org/ Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Situs Slot Resmi https://htp.ac.id/ Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor https://pertanian.hsu.go.id/vendor/ https://onlineradio.jatengprov.go.id/media/ slot 777 Gacor https://www.opdagverden.dk/ https://perpustakaan.unhasa.ac.id/info/ https://perpustakaan.unhasa.ac.id/vendor/ https://www.unhasa.ac.id/demoslt/ https://mariposa.tw/ https://archvizone.com/