जीवन में संवाद का, होता बड़ा महत्व।
रिश्तों के आधार का, यही प्रमुख है तत्व।।
संवादों के तंतु से, बुन लें चादर एक।
इसे सहेजें कर जतन, करती काम अनेक।।
जिन वजहों से आपसी, बढ़ता नित्य तनाव।
शमन हेतु संवाद कर, इसमें करें घटाव।।
करते रहते लोग कुछ, भाँति-भाँति परिवाद।
उनसे करना व्यर्थ है, शुभ-सार्थक संवाद।।
जीव-जंतु-इंसान सब, रहने को आबाद।
आपस में करते सदा, विविध भाँति संवाद।।
- कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

यह भी पढ़े: Shayeri
Photo Courtesy: Freepik
अभी सबस्क्राइब करें मेरी सहेली का एक साल का डिजिटल एडिशन सिर्फ़ ₹599 और पाएं ₹1000 का गिफ्ट वाउचर.
Link Copied