राशि के अनुसार चुनें नेल पॉलिश और पाएं सफलता (Best Nail Polish Colours For Your Zodiac Sign)
Share
5 min read
0Claps
+0
Share
राशि (Zodiac) के अनुसार चुनें नेल पॉलिश (Nail Polish) और पाएं सफलता, जी हां ये सच है. राशि और रंगों का गहरा कनेक्शन है. यदि हम रंगों (Colours) का चुनाव अपनी राशि के अनुसार करते हैं, तो रंग हमें एक नई ऊर्जा से भर देते हैं और इन रंगों का हमारे काम, हमारे व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है. यदि आप भी सफलता पाना चाहती हैं, तो अपनी राशि के अनुसार चुनें नेल पॉलिश का रंग. 12 राशियों के लिए कौन-कौन-से रंग लकी होते हैं? आइए, हम आपको बताते हैं.
1) मेष राशि
मेष राशि की महिलाएं बहुत ही उत्साही और आत्मविश्वासी होती हैं. ये हर तरह के चैलेंज के लिए हमेशा तैयार रहती हैं. मेष राशि की महिलाएं जहां भी जाती हैं, वहां उनकी अपनी एक अलग पहचान होती है.
मेष राशि वाली महिलाओं के लिए लकी नेल पॉलिश:
बोल्ड और बिंदास मेष राशि की महिलाओं के लिए शुभ कलर है रेड. वैसे भी रेड कलर महिलाओं को बहुत पसंद होता है. रेड कलर ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है इसलिए आपके लिए रेड कलर की नेल पॉलिश परफेक्ट है. रेड कलर की नेल पॉलिश लगाकर आप सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी रहेंगी.
2) वृषभ राशि
वृषभ राशि की महिलाएं बहुत ही इमोशनल होती हैं, ये हर बात को गहराई से सोचती हैं. प्यार-मोहब्बत के मामले में ये आज़ाद ख़याल होती हैं और थोड़ी ज़िद्दी भी होती हैं. इनकी पसंद भी सबसे अलग होती है.
वृषभ राशि वाली महिलाओं के लिए लकी नेल पॉलिश:
वृषभ राशि की महिलाओं की पसंद सबसे अलग होती है और कपड़े, गहने, मेकअप आदि भी सबसे अलग पसंद करती हैं. यदि राशि की बात करें, तो वृषभ राशि की महिलाओं के लिए पिंक, सिल्वर और व्हाइट कलर की नेल पॉलिश शुभ है. आप चाहें तो पिंक-सिल्वर या व्हाइट-सिल्वर के कॉम्बिनेशन वाली नेल पॉलिश भी लगा सकती हैं. ये कॉम्बिनेशन लगाकर आप सबसे अलग और स्पेशल नज़र आएंगी.
3) मिथुन राशि
मिथुन राशि की महिलाएं बहुत गुणी और कला प्रेमी होती हैं. ये हमेशा ऊर्जा और उत्साह से भरी होती हैं और नए फैशन को आज़माने में हमेशा आगे रहती हैं. मिथुन राशि की महिलाएं दोहरे व्यक्तित्व वाली भी कहलाती हैं इसलिए इनका मूड बार-बार बदलता रहता है.
मिथुन राशि वाली महिलाओं के लिए लकी नेल पॉलिश:
मिथुन राशि की महिलाएं नए फैशन को आज़माने में हमेशा आगे रहती हैं इसलिए इनकी राशि का लकी कलर भी अलग है. मिथुन राशि की महिलाओं के लिए ग्रीन कलर का कोई भी शेड शुभ होता है. साथ ही आप पिंक और फिरोज़ी कलर की नेल पॉलिश भी लगा सकती हैं.
4) कर्क राशि
कर्क राशि की महिलाएं बहुत ही भावुक और क्रिएटिव होती हैं. ये शांतिप्रिय होती हैं और जिनसे प्यार करती हैं, उनके लिए कुछ भी कर सकती हैं. इनके लिए इनके रिश्ते और परिवार ही सबकुछ होता है.
कर्क राशि वाली महिलाओं के लिए लकी नेल पॉलिश:
कर्क राशि की महिलाएं शांतिप्रिय होती हैं इसलिए इनके लिए व्हाइट कलर बहुत लकी होता है. कर्क राशि की महिलाएं स़फेद के अलावा फिरोज़ी और लाल रंग का कॉम्बिनेशन भी ट्राई कर सकती हैं.
5) सिंह राशि
सिंह राशि की महिलाएं निडर और आत्मविश्वासी होती हैं. सिंह राशि की महिलाएं अच्छी लीडर होती हैं, लेकिन इन्हें ग़ुस्सा भी बहुत जल्दी आता है. ये खुले विचारों वाली होती हैं जीवन का भरपूर लुत्फ उठाती हैं.
सिंह राशि वाली महिलाओं के लिए लकी नेल पॉलिश:
सिंह राशि वाली महिलाएं बोल्ड और बिंदास होती हैं इसलिए इनके लिए रेड, पिंक, गोल्डन, सी ग्रीन, व्हाइट जैसे ब्राइट कलर लकी होते हैं. ये कलर सिंह राशि वाली महिलाओं को हमेशा पॉज़िटिव बनाए रखते हैं.
6) कन्या राशि
कन्या राशि की महिलाएं भावुक और मेहनती होती हैं. ये जो भी काम हाथ में लेती हैं, उसे पूरा ज़रूर करती हैं. रिश्तों के मामले में भी कन्या राशि की महिलाएं ऐसी ही होती हैं, ये अपने रिश्तों को पूरी इमानदारी से निभाती हैं. कन्या राशि की महिलाएं कम्युनिकेशन के क्षेत्र में ख़ूब नाम कमाती हैं.
कन्या राशि वाली महिलाओं के लिए लकी नेल पॉलिश:
कन्या राशि वाली महिलाएं बहुत गंभीर होती हैं इसलिए इन्हें रंग भी अपने स्वभाव की तरह ही पसंद आते हैं और यही रंग इनके लिए लकी भी होते हैं. कन्या राशि वाली महिलाओं के लिए लाइट पिंक, पीच, मोव, और स़फेद कलर की नेल पॉलिश लकी होती हैं.
किस दिन कौन-सा रंग पहनना है शुभ? देखें वीडियो:
https://youtu.be/xUIlSuSFjvs
7) तुला राशि
तुला राशि की महिलाएं बैलेसिंग नेचर की होती हैं यानी हर परिस्थिति में सामंजस्य बैठा लेती हैं. तुला राशि की महिलाएं बहुत प्यार करने वाली प्रेमिका और पत्नी होती हैं. इनका मन बहुत साफ़ होता है इसलिए लोग इन्हें पसंद करते हैं.
तुला राशि वाली महिलाओं के लिए लकी नेल पॉलिश:
तुला राशि वाली महिलाएं रोमांटिक होती हैं और इनका मन साफ़ होता है इसलिए इन्हें रंग भी सूदिंग ही पसंद आते हैं और यही रंग इन पर सूट भी करते हैं. तुला राशि वाली महिलाओं के लिए पिंक, स्काई ब्लू और व्हाइट कलर लकी होता है इसलिए इन्हें नेल पॉलिश लगाते समय इन रंगों का प्रयोग करना चाहिए.
8) वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की महिलाएं बहुत ही आकर्षक होती हैं, कोई भी इनके आकर्षण से बच नहीं सकता. वृश्चिक राशि की महिलाएं अच्छी लीडर भी होती हैं और अपनी टीम से बहुत आसानी से बेहतरीन काम निकाल लेती हैं.
वृश्चिक राशि वाली महिलाओं के लिए लकी नेल पॉलिश:
वृश्चिक राशि वाली महिलाएं बिंदास स्वभाव की होती हैं इसलिए इन्हें बोल्ड कलर पसंद आते हैं और यही रंग इनके लिए लकी भी होते हैं. वृश्चिक राशि वाली महिलाओं के लिए मरून, सुर्ख लाल, फुशिया पिंक जैसे बोल्ड एंड ब्राइट कलर की नेल पॉलिश लकी होती हैं.
9) धनु राशि
धनु राशि की महिलाएं बहुत बुद्धिमान और मेहनती होती हैं. इनकी सोच हमेशा सकारात्मक रहती है और ये हर बात को बहुत गहराई से सोचती हैं इसलिए ये अपने हर काम में सफल हो जाती है. धनु राशि की महिलाएं ये अच्छी तरह जानती हैं कि उन्हें जीवन में क्या करना है इसलिए वो अपने लक्ष्य तक पहुंच ही जाती हैं.
धनु राशि वाली महिलाओं के लिए लकी नेल पॉलिश:
धनु राशि की महिलाएं ख़ुशमिजाज़ और सकारात्मक होती हैं इसलिए फ्रेश कलर पसंद आते हैं और ये कलर इनके लिए लकी भी होते हैं. धनु राशि की महिलाएं यदि गोल्डन, यलो, शाइनी व्हाइट, फुशिया पिंक कलर की नेल पॉलिश लगाएंगी, तो ये इनके लिए बहुत लकी साबित होंगी.
https://youtu.be/5oSEl80lTrs
10) मकर राशि
मकर राशि की महिलाओं पर आप आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं, क्योंकि ये कभी भरोसा नहीं तोड़तीं और ईश्वर में इनकी बहुत आस्था होती है. मकर राशि की महिलाएं साहसी और दृढ़निश्चय वाली होती हैं, इन्हें घूमने का बहुत शौक होता है. मकर राशि की महिलाएं अच्छी लीडर होती हैं.
मकर राशि वाली महिलाओं के लिए लकी नेल पॉलिश:
मकर राशि की महिलाएं हमेशा जीवन को सकारात्मक तरीके से जीती हैं, जमकर काम करती हैं, लीडरशिप में आगे होती हैं और घूमना भी पसंद करती हैं, ऐसी काबिल महिला को कलर भी ख़ास ही पसंद आते हैं. मकर राशि वाली महिलाओं के लिए गोल्डन, यलो, शाइनी व्हाइट, पर्पल जैसे वायब्रेंट कलर लकी होते हैं.
11) कुंभ राशि
कुंभ राशि की महिलाएं सीधी-सच्ची-सरल होती हैं. कुंभ राशि की महिलाएं अक्सर बड़ी पोस्ट पर पाई जाती हैं. ये जो भी काम हाथ में लेती हैं उसे पूरी ईमानदारी ख़त्म करती हैं.
कुंभ राशि वाली महिलाओं के लिए लकी नेल पॉलिश:
कुंभ राशि की महिलाएं जीवन को पूरी शिद्दत से जीती हैं और अपना हर काम जी-जान से करती हैं, इसके बावजूद इनका व्यवहार सीधा और सरल होता है, इसीलिए इन्हें रंग भी सौम्य ही पसंद आते हैं. कुंभ राशि वाली महिलाओं के लिए लाइट पिंक, स्काई ब्लू, लाइट पर्पल, शाइनी व्हाइट कलर की नेल पॉलिश लकी होती है.
12) मीन राशि
मीन राशि की महिलाएं बहुत इमोशनल होती हैं और अपने रिश्तों के बहुत करीब होती हैं. ये अपना हर रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाती हैं. मीन राशि की महिलाएं कला प्रेमी होती हैं इसलिए इन्हें आर्टिस्टिक चीज़ें पसंद आती हैं.
मीन राशि वाली महिलाओं के लिए लकी नेल पॉलिश:
मीन राशि की महिलाएं बहुत भावुक होती हैं और इन्हें दिखावा पसंद नहीं होता इसलिए इन्हें चटख रंग पसंद नहीं आते. मीन राशि वाली महिलाओं के लिए यलो, ऑरेंज, गोल्डन कलर लकी होता है.