10 बातें टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी से हर महिला को सीखनी चाहिए (10 Things Every Woman Should Know From TV Actress Divyanka Tripathi)
Share
5 min read
0Claps
+0
Share
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) टीवी जगत की सबसे चहेती और क़ामयाब एक्ट्रेस बन चुकी हैं और ये सब उन्हें इतनी आसानी से नहीं मिला है. दिव्यांका त्रिपाठी ने इस मुक़ाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है. दिव्यांका त्रिपाठी में हैं वो 10 ख़ास बातें, जो उन्हें क़ामयाब और लोकप्रिय बनाती हैं. आप भी सीखें दिव्यांका त्रिपाठी से वो 10 बातें और अपनी ज़िंदगी में लाएं पॉज़िटिव बदलाव.
1) दिव्यांका त्रिपाठी अपना हर काम पूरी मेहनत से करती हैं
एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले दिव्यांका त्रिपाठी को फैशन और मॉडलिंग से ज़्यादा स्पोर्ट्स और एडवेंचर गेम्स में दिलचस्पी थी इसलिए स्कूल और कॉलेज में उन्होंने एनसीसी ज्वाइन की थी. दिव्यांका त्रिपाठी के मम्मी-पापा उन्हें आर्मी ऑफिसर बनाना चाहते थे, लेकिन डेस्टिनी को कुछ और ही मंज़ूर था. दिव्यांका त्रिपाठी को उनकी किस्मत एक्टिंग की दुनिया में ले आई, लेकिन दिव्यांका ने अपनी स्पोर्ट्स स्पिरिट यहां भी जारी रखी. दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग में इतनी कड़ी मेहनत की कि बहुत जल्दी वो दर्शकों की चहेती बन गई. कड़ी मेहनत कैसे की जाती है ये कोई दिव्यांका त्रिपाठी से सीखे.
2) स्पोर्ट्स ने दिव्यांका त्रिपाठी को जीतना सिखाया
दिव्यांका त्रिपाठी की सबसे बड़ी ख़ासियत ये है कि वो कभी हार नहीं मानती. करियर हो या पर्सनल लाइफ, दिव्यांका त्रिपाठी दोनों फ्रंट पर हमेशा आगे बढ़ी हैं. जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन दिव्यांका उन सबसे निपटते हुए आगे बढ़ती गईं और ख़ुद को और ज़्यादा क़ामयाब बनाया. बहुत कम लोगों को मालूम है कि मिस भोपाल रह चुकी दिव्यांका त्रिपाठी ने टेलीविज़न इंडस्ट्री में क़दम रखने से पहले उत्तरकाशी के नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग से माउंटेनियरिंग का कोर्स भी किया है. दिव्यांका त्रिपाठी की स्पोर्ट्स स्पिरिट उन्हें कभी हार नहीं मानने देती. जीवन में जब भी कठिनाइयां आती हैं, तो दिव्यांका उन्हें हराने की कोशिश में जुट जाती हैं और अपनी कोशिशों से कठिनाइयों पर जीत पा ही लेती हैं.
3) दिव्यांका त्रिपाठी के लिए उनका परिवार और उनके रिश्ते ही उनकी ताक़त हैं
कोई भी इंसान अकेले आगे नहीं बढ़ता, उसे आगे बढ़ाने में कई लोगों का हाथ होता है. दिव्यांका त्रिपाठी के मम्मी-पापा, उनकी बड़ी बहन और छोटा भाई हमेशा उनकी स्ट्रेंथ बनकर उनके साथ रहे और अब उनके पति विवेक दहिया उन्हें पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में पूरा सपोर्ट करते हैं. दिव्यांका त्रिपाठी अपने परिवार व अपने रिश्तों को अपनी ताकत मानती हैं और उनकी यही ताकत उन्हें ख़ुशी देती है, उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती है.
4) दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया से कभी झूठ नहीं बोलती
शादीशुदा रिश्ते को मज़बूत मनाए रखने में विश्वास ही सबसे बड़ी कड़ी होती है और ये बात दिव्यांका त्रिपाठी अच्छी तरह जानती हैं, इसीलिए वो अपने पति विवेक दहिया से कभी झूठ नहीं बोलतीं. दिव्यांका त्रिपाठी कहती हैं, मैं इस बात का हमेशा ध्यान रखती हूं कि यदि मेरे और विवेक के बीच कोई अनबन हो जाए, तो सोने से पहले मैं उसे सुलझा देती हूं. साथ ही मैं विवेक से कभी झूठ नहीं बोलती.
5) दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ने बनाया दिव्यांका को कॉन्फिडेंट
दिव्यांका त्रिपाठी कहती हैं, विवेक मुझे हमेशा स्पेशल फील कराते हैं. विवेक बहुत ही केयरिंग और सपोर्टिव हैं. पहली बार किसी ने मेरी ज़िंदगी में आकर मेरी इतनी फिक्र की, मुझे ये महसूस कराया कि उसके साथ मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं, मुझे किसी चीज़ की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. विवेक हर समय इस बात का ध्यान रखते हैं कि मुझे कोई तकलीफ़ न हो. उन्होंने मुझे कॉन्फिडेंट बनाया है, मेरी ज़िंदगी को प्यार और पॉज़िटिविटी से भर दिया है. मैं ख़ुद को ख़ुशनसीब मानती हूं कि मुझे जीवनसाथी के रूप में विवेक जैसा इंसान मिला. हालांकि दिव्यांका त्रिपाठी ख़ुद ही बहुत कॉन्फिडेंट और पॉज़िटिव हैं, लेकिन वो अपने पति के प्यार और केयर की कद्र करती हैं इसलिए अपने कॉन्फिडेंस का क्रेडिट अपने पति को देना नहीं भूलतीं.
6) दिव्यांका त्रिपाठी ख़ुद को ख़ुशनसीब मानती हैं
दिव्यांका त्रिपाठी मानती हैं कि अच्छी फैमिली और अच्छे दोस्त क़िस्मत से मिलते हैं, उनके साथ ज़िंदगी ख़ुशी-ख़ुशी बीत जाती है. विवेक से अपने रिश्ते को लेकर दिव्यांका त्रिपाठी कहती हैं, मैं ईश्वर की शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने मेरे लिए बेस्ट चीज़ चुनी और आशा करती हूं कि हमारा साथ हमेशा यूं ही बना रहे. हमें दिव्यांका त्रिपाठी से ये सीखना चाहिए कि यदि ईश्वर हमें जीवन में अच्छे लोग और ख़ुशियां देता है, तो हमें ईश्वर का शुक्रगुज़ार होना चाहिए और अपने रिश्तों की हमेशा कद्र करनी चाहिए.
7) दिव्यांका त्रिपाठी का फैशन सेंस है सबसे अलग
दिव्यांका त्रिपाठी किसी को कॉपी नहीं करतीं, उनका अपना अलग फैशन सेंस है. दिव्यांका त्रिपाठी ट्रेडिशनल और वेस्टर्न हर तरह के आउटफिट्स को अपने अंदाज़ में कैरी करती हैं इसलिए वो सबसे अलग और स्पेशल नज़र आती हैं.
8) दिव्यांका त्रिपाठी छोटी-छोटी बातों में ख़ुशियां ढूंढ़ती हैं
दिव्यांका त्रिपाठी जानती हैं कि ख़ुश कैसे रहा जाता है इसलिए वो ख़ुशी का कोई भी पल हाथ से जाने नहीं देतीं. फिर चाहे पति विवेक दहिया के साथ हॉलिडेज़ पर जाना हो या परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताना, दिव्यांका त्रिपाठी हर छोटी-बड़ी ख़ुशी को पूरे दिल से जीती हैं. हमें भी दिव्यांका त्रिपाठी से ये सीख लेना चाहिए कि जीवन में सुख-दुख तो आते रहते हैं, लेकिन हमें हर हाल में आगे बढ़ना चाहिए और ज़िंदगी में ख़ुशी के पल संजोते रहना चाहिए.
9) दिव्यांका त्रिपाठी आज भी भोपाल से जुड़ी हैं
दिव्यांका त्रिपाठी भले ही अपने काम और करियर की व्यस्तता के चलते अब भोपाल कम जा पाती हैं, लेकिन आज भी भोपाल उनके दिल में बसता है. दिव्यांका त्रिपाठी की तरह हमें भी अपनी जन्मभूमि से हमेशा प्यार करना चाहिए.
10) दिव्यांका त्रिपाठी बदलाव के लिए हमेशा तैयार रहती हैं
दिव्यांका त्रिपाठी ने जीवन में आए हर बदलाव को दिल से स्वीकारा और आगे बढ़ती चली गईं. चाहे स्पोर्ट्स से ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखना हो, एक्टिंग में करियर बनाना हो या अपने लुक और फिगर में बदलाव लाना हो, दिव्यांका त्रिपाठी ने हर चैलेंज को दिल से स्वीकारा और ज़िंदगी के हर इम्तेहान को पास किया. दिव्यांका त्रिपाठी को ब्रेकअप के दर्द से भी गुज़रना पड़ा, लेकिन फिर उनकी ज़िंदगी में विवेक दहिया आए और विवेक के साथ दिव्यांका ने अपनी ज़िंदगी को बहुत ही समझदारी से आगे बढ़ाया. आज दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टेलीविज़न इंडस्ट्री के लव बर्ड्स माने जाते हैं. ये कपल जितना ख़ूबसूरत है, उतना ही समझदार भी है. ज़िंदगी में आए बदलावों को यदि कोई दिव्यांका त्रिपाठी की तरह स्वीकार कर ले, तो ज़िंदगी बहुत ख़ूबसूरत बन जाती है. आप भी दिव्यांका त्रिपाठी से सीखें ये 10 बातें और अपनी ज़िंदगी को ख़ुशहाल और क़ामयाब बनाएं.